शनिवार, 21 अप्रैल 2018

HERO HONDA

हीरो होंडा
वार्ता
एक अहम सवाल है कि होंडा कम्पनी के मजदूरों को संघर्ष करने के लिए मजबूर क्यों होना पड़ा। तीन हजार से ज्यादा श्रमिकों में से मात्रा 750 ही स्थाई मजदूर हैं बाकि सारे के सारे ठेेकेदार के अस्थाई मजदूर हैं जबकि सारा काम स्थाई प्रक्रति का है। बहुरार्ष्टीय कम्पनियों के बारे में जो सब्ज बाग दिखाये जाते हैं असल में वस्तु स्थिति वैसी नहीं है। कार्य स्थितियों की असली हकीकत यह है कि जापानी अधिकारी द्वारा श्रमिकों  को लात मारने की बात अब सामने आई है। महिलाओें तक के शौंचालयों के दरवाजे इसलिये उतरवाये गये कि वहां बैठकर मजदूर आराम फरमाते हैं। इससे अपमानित होकर मजदूरों ने संगठन बनाया जिस पर चार मजदूरों  को बर्खाश्त कर दिया गया। ये चारों यूनियन के मुख्य पदाधिकारी हैं। मजदूरों की मीटिंग करते हैं और यूनियन बनाने की बात करते हैं। क्या कहते हैं भलारू
1-
सुणल्योेे सब साथी ललकार, होल्यो मिलकै नै तैयार
आज या मन मैं ठानी सै।।
होन्डा नै किया कसूता वार, इनै मजदूर दिया जमा मार
मालिक सै यो बैरी म्हारा, नाश करया से इसनै भारया
ईंकी काट बिछानी सै।।
बोनस म्हारा खत्म करैं देखो, ये अपणे घरां नै भरैं देखो
हम इननै सां ख्ूाब भकाये, आपस के मैं हम लड़वाये
ईब राड़ मिटानी सै।।
कर दिया सत्यानाश देश का, बेरा पटग्या अब क्लेश का
घणी बीमारी देश मैं छाई, हांेडा करैगी खूब तबाही
ईब या बात सुनानी सै।।
दो किल्ले आला जमा मरग्या, मजदूर कै टोटा घर करग्या
बिना लाल झण्डे के भाई, कोन्या होवै रणबीर भलाई
आज जनता हुई स्यानी सै।।े
वार्ता
मजदूर अपना संगठन बना ही लेते हैं। कम्पनी असल में मजदूरों को यूनियन बनाने का अधिकार देना ही नहीं चाहती। इसके विपरीत दुनिया के अमीर देशों का संगठन जी-8 है और भारत में आई सी आई, फिक्की, ऐसोचेम आदि संगठन अद्योग पतियों ने बना रखे हैं जो संयुक्त रूप से सरकार को निर्देशित करके अरबों की रियासत प्राप्त करते हैं। कम्पनी की इस गैर कानून ताला बन्दी कर दी गई और समाचार पत्रों में विज्ञापन छपवा कर मजदूरों पर गैर कानूनी हड़ताल करने का आरोप मढ़ दिया। सच्चाई यह है कि मजदूरों द्वारा शपथ पत्रा लिखकर देने के बावजूद उन्हंे काम पर नहीं चढ़ाया गया। दो मजदूरं  गेट के बाहर बैठ कर बातें करते हैं और क्या कहते हैं भलाः
2-
हम दिये धरती कै मार, पुलिस प्रशासन के वार
करने हाथ पड़ै दो च्यार, सुणो हरियाणा के नर नारी।।
छोटी-छोटी बातां के उपर कमर तोड़ कै धर दी
ृृ बिना बात म्हारी करैं पिटाई नाड़ मोड़ कै धरदी
लिहाज शरम खत्म करदी, क्यों हांडी पाप की भरदी
झूंठी दिखावै हम दरदी, होन्डा जुल्म कमाया भारी।।
कारखाना खुद बन्द करवादें तोहमद हम पै लावैं
गुन्डागरदी खुद करते मजदूरा नै गुन्डे बतावैं
मजदूरां का मोर बनाया, चाहया हमतै सबक सिखाया
सैन्टर इननै खूब भकाया, बात बता कै झूठी सारी।।
होन्डा गेल्यां यारी दीखै इन नेता म्हारयां की
एक बोली बोलैं चिन्ता ना मजदूर बिचारयां की
असली चेहरा साहमी आया, बहोतै घणा जुल्म ढाया
हरियाणा बदनाम कराया इज्जत महफूज ना म्हारी।। 
छह म्हीने तै मांग म्हारी नहीं सुनता होंडा बताया
लोक आउट कर चाहवै मजदूरां नै कति भगाया
अनैतिकता मैं पलैं बढं़ै ये नैतिकता के नारे गढ़ैं ये
मजदूरां की छाती पै चढ़ैं, मनै रोल लागती जारी।। 
वार्ता
असल में असंगठित क्षेेत्रा के अलावा संगठित क्षेत्र में हरियाणा में गुड़गांव, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत आदि में कई वर्ष बाद ऐसा श्रमिक उभार है जिसके आधार में संकट की मार और रोजगार की अनिश्चतता के चलते इक्ठ्ठा हुआ रोष मौजूद है जो अभिव्यक्त हो रहा है। जब भी वह संगठित दिशा की तरफ कदम बढ़ाता है तो बहुुराष्ट्रीय कम्पनियां तिल मिला उठती हैं और इसे जड़मूल से उखाड़ने की पूरी प्लान बनाती हैं। असल में यह बेरोजगारी का अभिशाप इन बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के लिये बरदान साबित हो रहा है। गुड़गांव में पिछले डेढ़ दशक में उभरी आलीशान बहुमंजली इमारतों में चल रहे कॉल सैन्टरों में पूरी रात हमारे उच्च कुशलता प्राप्त  युवक-युवतियां कम्प्यूटरों पर काम करते हुये पश्चिमी देशों के ग्राहकों की भद्दी गालियां फोन पर सुनने को मजबूर हैं। अमीर लोग अमरबेल बन कर मेहनत करने वाले लोगों को लूट रहें हैं। एक दिन मजदूर नेता मजदूरांें को सम्बोधित करते हुये क्या कहता है भलाः
3-
एकले होंडा का मसला ना, मसला हरियाणे का विकास का।।
बिना रूजगार विकास हो रास्ता खतर नाक विनाश का।।
मुट्ठी भर तो आड़ै एैश करै बाकी का किसे नै फिकर कड़ै
डेढ़ करोड़ हरियाणी वासी हम सबका यो जिकर कड़ै
कहदूं  तो इनकै नाग लड़ै नहीं बेरा जमा इतिहास का।।
इन दारू के ठेक्या उपर माफिया कब्जा जमा रहे
पाणी मिला जहर पिलावैं कफन दुनिया के सिला रहे
झूठे आसूं ये बहा रहे कहना सरतो और सुुभाष का।।
अमरबेल बणकै नै अमीर ये मेहनत कश नै लूट रहे
म्हारे थारे बरगे दिन काटैं इनके दिन कांचे टूट रहें
बनवा सफारी सूट रहे पड़या नंगा बदन रोहतास का।।
जापनी जर्मनी कम्पनी लूटैं करैं बहाना म्हारी भलाई का
लाखां करोड़ा लेज्यां सालाना सविता कविता भरपाई का
देश हटकै गुलाम होवैगा रणबीर बेरा इस अहसास का।।
वार्ता
विदेशी निवेश को मुद्दा बनाकर हाय तौबा करने वाले जो लोग वैश्वीकरण के मानवीय चेहरे की बात करते हैं उसकी पोल खुलते देर नहीं लगती जब वे बड़े से बड़े पुलिस अत्याचार , राष्ट्रीय संपदाओं की लूट, आर्थिक घोटाले और किसानों द्वारा की गई आत्महत्याओं पर होने वाली चर्चाओं को फालतू की बात मानते हैं । साथ ही पुलिस का असली चेहरा सामने आने में देर नहीं लगती। मजदूर नेता अपने साथियों को हरियाणा की पुलिस के कामों और कारनामों के बारे में बताते हुये क्या कहते हैंः
4-
आज की पुलिस किसी होगी सब सुणियो ध्यान लगाकै।।
जुल्म का कोए ढिकाणा ना जब देखी नजर गड़ाकै।।
बिना चाट के हरियाणे की भैंस दूध ना देवै
इसका दूध पुलिसिया पीकै खूबै रिश्वत लेवैं
भगवान किश्ती खेवै आज बैठ्या इनके घर आकै।।
दुनिया चाहे मेरो तिसाई थाणेदार बिसलेरी पाणी पीवै
और किसे की प्रवाह कोन्या बस पीस्यां खातर जीवै
सांझ ने सारा थाना धुत पावै कदे देखल्यो जाकै।।
बोलां तो होंठा नै सीवै न्यों होंडा व्यापार बढ़ावै
चुगली चांटी डांडी मारै सब हथकण्डे अपणावै
कति शर्म ना आवै बोनस मजदूरां का खाकै।।
हरियाणा पुलिस मैं दलाल इनके कई लोग बतायें सैं
अपणी गोझ भरण की खातर जुल्म घणे कराये सैं
रणबीर मजदूर सताए सैं पीस्से मालिकां पै खाकै।।
वार्ता

होंडा कम्पनी में मजदूरों की जमकर पिटाई की जाती है। लोगों को इससे पहले होंडा कम्पनी में क्या कुछ चल रहा है इसकी ज्यादा जानकारी नहीं थी। टीवी पर सबकुछ दिया गया। होंडा के एक कर्मचारी की मां यह सब उड़ीसा के गांव में बैठी देख रही थी। उसका बेटा कोसों दूर गुड़गांव में दो साल से होंडा का कर्म चारी है यह सब देख कर कर्मचारी की मां क्या कहती है भलाः
5-
मेरा कालजा धड़क्या रे मजदूरां की देख पिटाई।।
ईस्ट इंडिया कम्पनी की मनै याद एकदम आई।।
फिरंगी बणकै आये व्यापारी भारत देश म्हारे मैं
सहज-सहज आड़ै राज जमाया भारत देश सारै मैं
कारीगरां के गूठें कटा दिये जुल्मी बणे अन्याई।।
ईस्ट इंडिया बणी कम्पनी हजाराम हजार देश मैं
नई गुलामी की हटकै नै ल्यादी समों देश मैं
इस होंडा कम्पनी की सरकार रूखाली थ्याई।।
यूनियन बनाने का हक म्हारा कम्पनी खोस्या चाहवै
गुंडा करदी खुद करती कर्मचारी नै बुरा बतावै
कई सौ मजदूरां के उपर लाठी कसूत बजाई।।
निष्पक्ष जांच का मतलब इस होंडा का पक्ष लेवैं ये
सबनै पड़ी स्याहमी दीखै मजदूरां का ना साथ देवैं ये
रणबीर सिंह कहै उकी कलम ना पूरी बात लिखपाई
वार्ता
सवाल उठाया गया कि कानून किसने अपने हाथ में लिया। हिंसा पर पहले कौन उतारू हुआ। दोषी कौन है- मजदूर अथवा पुलिस? अज्ञान स्थान पर रखे गये मजदूर नेता खुशीराम की बहन बीरमती पुलिस का लठ छीन कर अकेली उनके सामने हो गई। कल को सवाल उठ सकता है कि बीरमती ने कानून अपने हाथ क्यों लिया? उस कम्पनी को कोई दोष नहीं दे रहा जो कानून को सिरे से ही नहीं मानती। होंडा कम्पनी पिछले दो महीने के दौरान भाड़े के गुडों से मजदूरों और उनके यूनियन पदाधिकारियों पर दर्जनों जान लेवा हमले करवा चुकी है। यदि लठ को ही कानून कहा जाने लगा जो उपायुक्त के हाथ में भी था तो सब जानते हैं वह किसके हाथ में है और वह किसके लिए प्रयोग हो रहा है। तरह-तरह की मीडिया में बाते होती हैं। क्या बताया भलाः
6-

कोए कुछ कहरया कोए किमै कोए कुछ पड़ते लावै सै
कोए मजदूरां नै बुरा कहै कोए होंडा नै गलत बतावै सै
अपणे-अपणे ला चश्मे गुड़गामा देख रहे सैं
गद्दी आले कहै रोटी राजनीति की सेक रहे सैं
उपर-उपर की बात करैं नहीं तह मैं कोए जावै सै
दो ढाला की राजनीति एक आच्छी एक भुण्डी हो
आम आदमी नहीं समझ पावै इसकी जो घुण्डी हो
एक जनता की बैरी दूजी जनता का साथ निभावै सै
बाजार वाद के नाम पै आज लूट मचारी सरमाये दारी
अमीर घणे अमीर होंगे या गरीबी दूनी बढ़ती जारी
पाले ख्ंिाचेगे आहमी साहमी कोए खड़या खड़या लखावै सै
अमीर देशां की पूंजी हटकै गुलाम बणाणा चाहवै सैं
विकास करैगी इस बहानै महारे हाड मांस नै खावै सैं
रणबीर सिंह कमेरे के पाले मैं रोजाना कलम घिसावै सैं
वार्ता
बार-बार यह कहा जा रहा है कि बाहरी तत्वों ने यह सब करवाया है। असल में बात यह है कि जो अब बाहरी तत्वों की बात कर रहें उन्ही लोगों ने क्षेत्राीय भावनाएं भड़का कर पहले तो होंडा के मजदूरों को ही बाहर का बताया गया ताकि उनकी एकता तोड़ी जा सके। दूसरे नवम्बर पर ट्रेड यूनियन पदाधिकारियों को ही बाहरी बताया गया ताकि उनकी एकता तोड़ी जा सके। यही नहीं सांसदों तक को बाहरी कहा गया। जानकारी होनी चाहिये कि पिछले कई महीनों से केवल होंडा कम्पनी के मजदूर ही संघर्षरत नहीं थे बल्कि अन्य कई कारखानों के मजदूर भी आंदोलन कर रहे थे। इन सबने मिलकर सयुंक्त मंच बना रखा था। 25 जुलाई के जुलूस में होंडा के श्रमिकों के अलावा उन युनिटों के श्रमिक भी शामिल थे और घायल हुये तथा जेल भी गये। कोइ पूछने वाला है कि नहीं कि जापानी कम्पनी तो बाहरी नहीं और यहां के लोग बाहरी हो गये। फिर तो बेरी का एम एल ए भी  बाहरी उसे क्या हक है ब्यान देने का होंडा कम्पनी पर। बड़ी बेहुदा बाते की जा रहीं थी। हरियाणा की असल में किसे परवाह है। अत्याचार बढ़ रहे हैं। एक मजदूर गुड़गांव के अस्पताल में बिस्तर पर लेटा गुन-गुनाता है-
आज इस हरियाणा मैं दौर दमन का चाल्या रै।।
किसान पै चालै गोली मजदूरां पै घेरा डाल्या रै।।
भ्रष्टाचार मैं हरियाणे मैं सभी रिकाट तोड़ दिये
नेता खावै अफसर लूटैं पुलिसिये खुले छोड़ दिये
झूठ के पौ बारा होगे सच्चाई के मटके फोड़ दिये
माफिया बिदेशी कम्पनी तै खूबै रिश्ते जोड़ लिये
कष्ट कमाई इन्साना की ईपै घपताड़ा घाल्या रै।।
अपणी लूट पै पोटो नहीं हड़ताल म्हारी बी रड़कै
हक मांगण लागै जनता सरकार कसूती फड़कै
आहमी साहमी होवण मैं बस कसर सांझ ओर तड़कै
पांच सितारा होटल लेरे म्हारा दरवाजा बी खड़कै
सुबो शाम जुल्म खेवा हम जिब तै होस सम्भाल्या रै।।
हम आह भरै बदनाम होज्यां इनके कत्ल माफ सैं
म्हारी तनखा रड़कै सै करना चाहते ये हाफ सैं
दिन धौली मैं बदफेली करते फेर बी ये साफ सैं
इननै महारी सौड़ खोसली बचे म्हारे पै लिहाफ सैं
इनकी काली करतूतां नै सबका हिया साल्या रै।।
जिसे बोवैं उसे काटैंगे बचैगा आज गरूर नहीं
गादड़ गाम सूही भाज लिया यौ सै म्हारा कसूर नहीं
इनका बहोत चाल लिया चालै और फतूर नहीं
इनका गिरकाणा म्हारी गेल्यां हमनै ये मंजूर नहीं
हरियाणे का हाल देखकै रणबीर का दिल हाल्या रै।।
वार्ता
घायलों को देखने अस्पताल जाने-वाले जन प्रतिनिधियो परं राजनैतिक रोटियां सेंकने का बेहुदा आरोप लगाने के पीछे भी दो तरह के कारक नजर आते हैं। एक वे सरकारी अधिकारी जिन पर कम्पनी से गड़ियां तक के तोहफे लेने के आरोप हैं और अपनी पोल खुलने से घबराते हैं। दूसरे वो जो अवसरवादी दलों के नेताओं के दोहरे चरित्र से जायज तौर पर खफा हैं। यदि आंख मूंद कर विदेशी पूंजी को पवित्र गाय की तरह देखा जाता रहा तो इसके देश भर मेें खतरनाक नतीजे होंगे। हरियाणे के इस सारे मसले को हरियाणा का एक आम किसान मजदूर कैसे देख रहा था क्या बताया भलाः
8-
जिब भी सै आवाज उठाई, म्हारी कसूती श्यामत आई, चढ़गी फेर म्हारी करड़ाई
हरि के हरियाणे मैं।।
होंडा के मालिक गिरकाए, संग मैं पुलिस प्रशासन बताए
पुलिस साथियों भांग खारी, फैक्ट्री सै घेरी सारी, लाठी चार्ज करदी भारी
हरि के हरियाणे मैं।।
धरती हुई खून मैं लाल, खुश हुये होंडा के दलाल
नम्बर उनके होगे डायल, मजदूर करे काफी घायल, जनता होगी बेहद कायल
हरि के हरियाणे मैं।।
पूरा हरियाणा दंग रैहग्या पुलिस प्रशासन का यो ढंग रैहग्या
सी एम बौखलाया देख्या, पी एम भन्नाया देख्या, सोनिया नै दुख जताया देख्या
हरि के हरियाणे मैं।।
जनता सड़का उपर आई सै, तुरत एक्शन की मांग ठाई सै
वाम पंथ जब गुर्राया, सी एम भी काफी घबराया, सुर इनका फेर बदल्या पाया
हरि के हरियाणे मैं।।
वार्ता
शासन की पीठ पर सवार होकर कम्पनी इस अभूत पूर्व दमन के बावजूद मजदूरों की दबा नहीं पाई। जिस मेहनत कश की रोटी रोजी का औैर कोई विकल्प ही नहीं बचा वह अब भी नहीं दबा और आगे भी नहीं दबेगा। पाले बन्दी खीचती जा रही है। यह राजनीतिक पार्टियों और जनता कोे तय करना हैं कि वे किस पाले में खड़ी होगी? साम्राज्यवाद के हक में या विरोध में? मजदूर के हक में या विरोध में? लाल झंडा मजदूर के साथ खड़या रहा और आज भी खड़ा है। एक कर्मचारी क्या सोचता है भलाः
9-
हरे पीले केसरिया सब हाथा मैं ठाकै देख लिये।।
कथनी करनी मैं फर्क घणा सब भीतर जाकै देख लिये।।
होंडा कम्पनी खेल खिलावै खुद रैफरी बणकै रै
हम भी एटैंसन खड़े होज्यां सीटी उसकी सुणकै रै
कदे इनेलो कदे कांग्रेस गाणे गाकै देख लिये।।
सब झण्डयां मैं बढ़िया झण्डा लाल यो पाया रै
डरते-डरते से नै आज अपणे हाथा मैं ठाया रै
कामरेडां नै भूत बतावैं आज हाथ लगाकै देख लिये।।
गरीबां का सही हिम्माती झण्डा लाल दिया दिखाई
बंगाल मैं धरती बांट दई पंचायतां की ताकत बढ़ाई
गरीब आदमी पंचायती सै आंख मिला कै देख लिये।।
लाल झंडे के खिलाफ प्रचार घणा भारया देख्या
गरीब का असली एजैंडा झंडा योहे ठारया देख्या
संकट मैं धोरै पावैगा रणबीर बुलाकै देख लिये।।
वार्ता
अगले दिन 26 तारीख को फिर इसी जनता का जुलूस इस लाठी चार्च के विरोध में निकलता है। पुलिस संसद में गृहमंत्राी के ब्यान के बावजूद जनता से फिर भी सख्ती से पेश आती है। एक बार फिर लाठियों की बौछार का सामना करना पड़ता है। एक लड़का अस्पताल में जख्मी कर्मचारी को खाना देने आता है तो उस पर लाठियां चलाई जाती हैं। उसकी मां टी वी पर यह सब देख रही है तो क्या कहती हैः

10-
या पुलिस हड़खाई लाठी मेरे बेटे पै बरसावै।।
टी वी उपर देख पिटाई दिल मेरा दुख पावै।।
फिटर की करै नौकरी कुल रूपइये तीन हजार मैं
ना छुट्टी मिलै कोए हारी बीमारी होज्या परिवार मैं
तनखा काटैं बेगार कराते यो जापानी खावै।।
किस नै नहीं दीखती होंडा कम्पनी की बदमाशी
उसनै उल्टे कामां की लागै मजदूरा के गल फांसी
होंडा कम्पनी की हेरा-फेरी प्रशासन साथ निभावै।।
जुल्म सहवै बेटा मेरा फेर जमा बोल चुप्पाका रैहग्या
उसकी ढालां दो हजार मजदूर जुलमां नै सहग्या
पाप की हाण्डी पूरी भरगी जब कर्मचारी आवाज उठावै।।
आवाज उठाई तो कम्पनी छोह मैं घणी कसूती आई
बोेली काढ़ बाहर करुंगी जै थामनै यूनियन बनाई
लिखै रणबीर साच्ची ना उंए कलम तै घिसावै।।

वार्ता
एक दिन टी आई सी यू का जलसा गुड़गावां के बस अड्डे के पास होता है। वहां डी सी और एस पी को सस्पैंड करने की मांग भी उठाई जाती है और मजदूरों द्वारा किये समझौते के साथ ही उन्हें आगाह करने की सलाह दी जाती है। साम्राज्यवादी देश कैसे मिलकर तीसरी दुनियां के देशों को लूट रहें हैं। कमाई हम करते हैै। और धन दौलत के मालिक ये बन बैठे हैं। हमारी मेहनत से कमाई धन दौलत का बंटवारा ठीक प्रकार से नहीं हो रहा। इस लिये यह लड़ाई लड़ते हुए हमें एक लम्बी लड़ाई के लिए भी तैयार रहना पड़ेगा। क्या बताया धन दौलत के बंटवारे मेंः
11-
काफी तरक्की हुई देेश मैं रोल करी बंटवारे की।।
वर्ग कमरा सदा दबाया रही निति हिन्द हमारे की।।
सबको मिलै पढ़ाई छः अरब डालर खर्च बताया
अमेरिका में आठ अरब डालर सिंगार पै जावै खिड़ाया
पाणी और सफाई का खर्च नौ अरब डालर पाया
ग्यारा अरब डालर यूरोप मैं आईस क्रीम मै खर्चा आया
चौर सौ अरब डालर का नशा करावैं होज्या शक्ल छुहारे की।।
सब जनता की सेहत की खातर तेरह अरब डालर चाहवैं सैं
रूक्के पड़रे अमीरां के सारै ये म्हारी सेहत घटावैं सैं
अमेरिका यूरोप के कुत्ते बिल्ली सतरा अरब डालर खावैं सैं
जापान मैं मनोरंजन उपर पैंतीस अरब डालर बहावैं सैं
झूठी कोन्या साची सै या तसवीर विकास प्यारे की।।
झूठा नहीं आंकड़ा कोए मानव विकास रिपोर्ट में बतलाया
तीसरी दुनिया चूस बगादी ईब जी सेवन दुनिया में छाया
विश्व बैंक डबल्यू टी ओ नै अमीरों का साथ निभाया
मुद्रा कोष नै डांडी मार म्हारे विनाश का बीड़ा ठाया
नौकरी खत्म करण लागे कविता सविता मुख्तयारे की।।
नशे की दवा और दारू बेचैं दूसरा धन्धा हथियारां का
तीसरा धन्धा इत्र फुलेल का इन अमरीकी साहूकारां का
विकास नहीं विनाश पर टिकग्या जीवन इन थानेदारां का
बटवारा हो तो ठीक दुनिया में राह बंधै इन ठेकेदारां का
अमीर गरीब की खाई मैं मर आई रणबीर बेचारे की।।
वार्ता
शासन और सत्ता जनहित की उपेक्षा करके यदि कम्पनी के समक्ष समर्पण करते रहें तो कम्पनी और मजदूर किसानों के बीच के विवादों में कम्पनी तमाशा देखती रहेगी और पुलिस की लाठी यदि अपने ही देश के नागरिकों के सिर और बाजू तोड़ती रही तो यह सिलसिला ज्यादा समय तक नहीं चल सकता। इसलिये हम सब को इस सवाल से रूबरु होना पड़ेगा कि हम किस ओर हैं? उस जनता की ओर जो चुन कर हमे एसैम्बली और सांसद में भेजती है अथवा बहुराष्ट्रीय कम्पनियों की ओर जो अपनी एक तरफा शर्र्तों के बल पर श्रमशक्ति, हमारी मार्कीट, राष्ट्रीय सम्पदा और सांस्कृतिक धरोहर को लूटने के लिए नव औपनिवेशिक व्यवस्था निर्मित करना चाहती है? हम सब को अपना पक्ष तय करने मंे कितना समय लगेगा यह तो मालुम नहीं परन्तु बीरमती अपना पक्ष तय कर चुकी है।
12-
पलहम म्हारे चक्कर काटै फेर उड़ै टहल बजावै
जिब हम जावां उसके घोरै कबरां-कबरा सा लखावै
देर्ख-देख नखरे इसके हटकै याद आवै चौटाला रै।।
जो म्हारे असली हिम्मती हमनै देेते नहीं दिखाई क्यों
जात-पात पै लाठा घल्या ना लड़ते असल लड़ाई क्यों
कहै रणबीर बरोनिया करो ताश खेलण का टाला रै।।
वार्ता
हमे बांट कर रखने के लिए, हममें फूट डालने के लिए ईस्ट इंडिया कम्पनी की तरह होंडा कम्पनी ने भी अपना शतरंज का खेल गुड़गांव में जमा दिया है। बाहर और भीतर का खेल-खेल कर वे शतरंज की बाजी में मजदुरों को मात देना चाहते हैं। दूध का दूध और पानी का पानी जनता के सामने आ गया है। बाहर भीतर की राजनीति की धज्जियां उड़ती जा रही हैं। क्या बतलाया कवि ने भलाः
13-
बाहर और भीतर का मसला ठाया जाणा बेइमानी सै।।
हरियाणा दिल्ली आले बाहरी भीतर आला जापानी सै।।
बार-बार बाहरी तत्वां का जिकरां दिया सै सुणाई रै
मजदूर एकता तोड़ण नै मजदूरां मैं गेरी सै खाई रै
कोए यू पी का कोए बिहारी कहते आकै बणै सै जमाई रै
क्षेत्रवाद की जहरी गुड़गांव मैं गुहार भाई सै लाई रै
ये हथकण्डे काम नहीं आये फेर सोची दूजी शैतानी सै।।
दूजे नम्बर तत्व बाहरी ये यूनियन नेता दिखलायें
इतने मैं कोन्या साधी सांसद बी बाहरी गये बतलाये
कांग्रेस के एम एल ए भीतर ल्यां की गिनती मैं आये
ये भीतर के थे ज्यां करकै जापानी सुर मैं सुर मिलाये
होंडा बदेशी कम्पनी धुरतै करती आई मनमानी सै।।
गुड़गावां की दूसरी फैक्ट्री मजदूर जाते दबाये रै
सब सुख दुख की बतला कै वे एक मंच पर आये रै
संयुक्त मंच के बैनर तलै देख जापानी घबराये रै
नागरिक मजदूर नेता बाहरी तो कौन हिंदुस्तानी सै।।
किसा गजब हुआ रै भीतर बाहर-बाहर भीतर होग्या
म्हारी बुद्धि कड़ै चली गई थी मालिक बीज फूट के बोग्या
इस करकै म्हारे तवे पै बदेशी अपणी रोटी पोग्या
हिंदुस्तान फेर गुलाम होवै जै मजदूर ताणकै सोग्या
साचम साच कैहवण की रणबीर बरोनिया नै ठानी सै।।
वार्ता
अगर इन बदेशी कम्पनियों पर और साम्राज्यवाद वेफ खिलापफ आवाज नहीं उठाई जाती तो आने वाले समय भारत वर्ष वेफ लिए भयंकर साबित होगा। यह महज मजदूरों का मसला नही बल्कि पूरे देश की आत्म निर्भरता और आजादी का सवाल है। राष्ट्रीय एकता का सवाल है। कदम-कदम पर जनता की एकता तोड़ने वेफ लिए बारूदी सुरंगे बिछाई जा रहीं हैं निहित स्वार्थों वेफ द्वारा और उन्हें बिछाने का दोषी जनता को ही ठहराया जाने वेफ प्रयत्न जारी हैं। क्या बताया भलाः

14-
बेलगाम बदेशी कम्पनी म्हारा भट्ठा जरूर बिठावैंगी।।
दो चार खूड जो रैहरे सै इनकी निलामी करवावैंगी।।
म्हारे कारखान्या पै हमला एक-एक करक्े बोल रही
छंटनी करक्े मार दिये छाती म्हारी जमा छोल रही
म्हारा जीना दूभर कर दिया पिला सल्फास का घोल रही
किसानां की मशीहा बनती कर फेर बी घणी रोल रही
ये नेता म्हारे खरीद लिए जनता नै सबक सिखावैंगी।।
म्हारे कष्ट दूर करण खातर कारखाणे अपणे लावैं
सस्ती मजदूरी ठेके उपर दिन-रात काम करवावैं
जिब जी मैं आज्या करैं चालता झूठ-मूठ की कमी बतावैं
विरोध करैं जिब मजदूर पुलिस म्हारी तै पिटवावैं
बदेशी कम्पनी हटकै देश नै आंगलिया पै नचावैंगी।।,
दोष म्हारा नहीं कोए फेर बी दोष म्हारे पै मढ़ेै क्यूकर
शिक्षा इतनी म्हंगी कर दी म्हारे बालक पढ़ै क्यूकर
पढ़ नहीं सके तो बताओं कम्पीटीशन मैं कढ़ै क्यूकर
पहली पैड़ी पै रोक लिए आगली पैड़ी पै चढं़ै क्यूकर
कुछ लोगां नै बणा चमचे बाकी नै नरक मैं धकावैंगी।।
म्हारे बालक उनकी कारां मैं ड्राइवरी का काम करैंगे
बर्तन मांजैं और सफाई घरा मै ये सुबो शाम करैंगे
रणबीर करै पहरेदारी जिब वे लेट ऐशो आराम करैंगे
भारत की महिलावां पै ये पापी हमले तमाम करैंगे
ट्रेलर नै सांस चढ़ाये के होगा पूरी फिल्म जिब दिखावैंगीं।।


ANDY SADDAM

सर्वाधिकार
शीतल प्रकाशन

वार्ता: नफे सिंह गांव बिलासपुर का रहने वाला है। भारत में नौकरी नहीं मिली तो दे ले के इराक सन् 1988 में चला जाता है। पहले इराक पर हमले में भी वह वहां था। उसकी घरवाली सरतो गांव में ही है। नफे सिंह अब फिर देखता है अमरीका की दादागिरी का खेल। अपने दोस्त अमन से चरचा करता है। अमरीकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने इराक के खिलाफ एक तरफ युद्ध का ऐलान कर रखा है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् के नियमों और अनुरोधों को भी ताक पर रखकर अमरीका इराक पर धवा बोलने की घोषणएं कर रहा है। पूरी दुनिया में केवल ब्रिटेन ही अमरीका का पैरोकार बना हुआ है। दूसरी ओर संयुक्त राष्ट्र के हथियार निरीक्षक दल को इराक में जन-संहारक हथियारों की मौजूदगी का कोई सबूत नहीं मिला है। इराक की जनता में साम्प्रदायिक समुदायों के मतभेदों को अमरीका हवा देता रहता है। क्या बताया कवि ने भला:
यू एन ओ कती पढ़ण बिठादी कर दिया गुड़ का राला रै।।
कहै जिसकी लाठी भैंस उसी की रोप्या मोट्टा चाला रै।।

निरीक्षण कमेटी नै इराक जमा दोषी नहीं पाया रै
एक तरफा हमले का अमरीका नै बिगुल बजाया रै
झूठा प्रचार फैलाया रै कहै इराक का मैं रुखाला रै।।

सारी दुनिया खड़ी कर दी मौत के आज किनारे पै
महाघोर प्रलय हो ज्यागी बुश के एक इशारे पै
फांसी लाई इराक बेचारे पै ना हो जंग का टाला रै।।

अमरीकी सेना नै जुलमी प्लान क्यों बनाया बता
सारा संसार सेना के दम पै इनै क्यों डराया बता
छल प्रपंच क्यों रचाया बता बुन मकड़ी का जाला रै।।

तेल भण्डारां पै कब्जा यो अमरीका जमाना चाहवै
सद्दाम या मानता कोण्या ज्यां इसनै भजाना चाहवै
रणबीर सिंह कराना चाहवै अमरीका का मुंह काला रै।।

वार्ता: सरतो सुबह का काम करके चारपाई पर बैठ कर अखबार पढ़ने लगती है। अमरीका को बुश का ऐलान इराक के खिलाफ पढ़ती है तो नफेसिंह की बहोत याद आती है। वह पढ़ती है कि अमरीका का यह दावा कि इराक के खिलाफ जंग आतंकवाद के खिलाफ अन्तर्राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा है, सफेद झूठ है। यह प्रचार भी गलत है कि इराक पश्चिमी दुनिया के लिए बड़ा भारी फौजी खतरा है। सच्चाई तो यह है कि अमरीका सभी अमन पसन्द गरीब देशों के लिए खतरा बना हुआ है। वह पूरी दुनिया को धमका रहा है, शेखी खोरी दिखा रहा है और घमण्ड में चूर है। सच तो यह है कि अमरीका के पास दुनिया के सबसे घातक हथियारों का जखीरा है। वह क्या सोचती है भला -
इराक के खिलापफ जंग के क्यों पागल घोड़े छोड़ दिये।।
सद्दाम पै तोहमद लगाकै मुंह तोपां के क्यों मोड़ दिये।।

कब्जा करना इराक के उपर या युद्ध की जड़ मैं दीखै
तेल के बदले खून बहाना मामला गड़बड़ मैं दीखै
बम्बां की अकड़ मैं दीखै गरीब देशां के मुंह फोड़ दिये।।

आज तलक ना देखे सुने इसे हथियार पिना राखै
कहै दो दिनां मैं सीधा कर द्यूं इराक नै पंख फैला राखै
बुश नै ये देश भका राखै कइयां के बांह मरोड़ दिये।।

कहै बुश जो अमरीका चाहवै वो करकै नै दिखावै गा
सद्दाम घणा आण्डी पाकै इसनै सही सबक सिखावैगा
इराक नै ध्ूाल चटावैगा ये घाटे नफे सब जोड़ लिये।।

बगदाद तबाह करकै नै लंगोट घुमाया चाहवै सै
दानव आला रूप यौ अपणा छल तै छिपाया चाहवै सै
रणबीर नै दबाया चाहवै सै काढ़ सही निचोड़ लिये।।

वार्ता: नफेसिंह की चिट्ठी नहीं आई। सरतो को चिन्ता होने लगती है। जंग आजकल में होने वाला है। टी.वी. पर परमाणु बम के खतरे की भी बात चलती है कि सब कुछ तबाह हो जाएगा। वह नफेसिंह को बहुत याद करती है और मन में क्या सोचती है भला:
परमाणु बम्ब कहैं पिया दुनियां मैं तबाही मचा देगा।।
परमाणु की अग्नि मारै क्यूकर यो भगवान बचा देगा।।

धमाका होवै गरमी छाज्या शहर राख हो ज्यां जल कै
तबाह मानवता हो ज्यागी खतम जंगल होज्या बल कै
संसार बचाना होज्या रल कै अमरीका आग लगा देगा।।

धुंए की परत का काम्बल आसमान मैं आ ज्यागा
सूरज की रोशनी नै चूसै घनघोर अन्धेरा छाज्यागा
घणा बैरी ठारा खाज्यागा जीव जन्तू नै गला देगा।।

बरफ तै सीली होवै धरती उतर तै दक्षिण लहर चलै
उतर का जिब नाश होवै नहीं दक्षिण का कहर टलै
पूरा गांव और शहर गलै फेर खेती कौण उगा देगा।।

खाणे की चेन समुन्द्र मैं तहस नहस भाई हो ज्यागी
मानव पेड़ और पौध्यां की भूख में तबाही हो ज्यागी
बचे नै बीमारी माई खोज्यागी रणबीर कौण जिवादेगा।।

वार्ता: नफेसिंह को सरतो की लिखी चिट्ठी मिलती है। सरतो ने नफेसिंह के लिए चिन्ता जताई है। वह लिखता है कि पहले हमले के बाद से इराक पर प्रतिबन्ध लगा है। 5 लाख बच्चे भूख के कारण व बीमारी में दवाई की कमी के कारण मर चुके हैं। पिछले हमले से ही इराक उबर नहीं पाया है। इराक के तेल को दूसरे देशों में भेजने पर रोक है। परन्तु फिर भी लोग सद्दाम को बहुत चाहते हैं। हां कुर्द लोग तथा एकाध सम्प्रदाय के लोग जरूर सद्दाम को दूसरी नजर से देखते हैं। इराक के लोग व सद्दाम वे बारे में क्या सोचते हैं वह लिख कर भेजता है।
धन-धन सै सद्दाम तनै, बुश की थामी लगाम तनै
विश्व याद करै तमाम तनै, यो तेरा नाम अमर होग्या।।

दोगली नीति अमरीका की, धौंस पट्टी अमरीका की
बुश नै डंडे का जोर दिखाया, इराक बिना बात चोर बताया
तनै संघर्ष का दौर सिखाया, यो तेरा नाम होग्या।।

अमरीका की सेना भारी सै, बेशरमी चौड़े मैं दिखारी सै
इराक झुकाना आसान कड़ै, बुश तनै यो उनमान कड़ै
फांसी तै मरया सद्दाम कड़ै, उसका नाम अमर होग्या।।

सद्दाम नै हंस कै फांसी खाई, नकाब ओढण की करी मनाही
दुनिया तै दिया सही पैगाम, बुश तो चाहता तेल तमाम
अमरीका कै कसो लगाम, यो तेरा नाम अमर होग्या।।

इराकी बहादुरी दिखावैंगे, कोन्या अपना शीश झुकावैंगे
रणबीर सिंह का गाम बरोना, सिख्या मुश्किल छन्द पिरोना
अमरीका का काम घिनोना, ये तेरा नाम अमर होग्या।।

वार्ता: सद्दाम को फांसी की सजा सुनाई गई तो सरतो को बहुत बुरा लगता है। फिर अगले दिन खबर आती है कि कोई दलील, अपील नहीं मानी गई और फांसी का वक्त तय कर दिया गया। 30 दिसम्बर को टी.वी. पर फांसी का सीन देखती है तो रो पड़ती है सरतो और क्या कहती है:
सद्दाम नै पूरा इराक चाहवै, नफेसिंह नहीं झूठ भकावै,
एकाध बै कुर्दां पै जुलम ढावै, याहे सै असली तसवीर गोरी।।

जनता खातर पूरी हमदर्दी, अमरीका दीखै उसनै खुदगर्जी
ब्रिटेन फ्रांस जर्मनी सारे कै, कहैं युद्ध मत थोपो म्हारे पै
कट्ठे हों सद्दाम के इशारे पै, याहे सै असली तसवीर गोरी।।

देश भीतर बंदर बांट मचाकै, कुर्दां गेल्या सद्दाम लड़वाकै
अमरीका चाहता मैं बैठूं आकै, याहे तो सै तसवीर गोरी।।
पर इराकी बहादुरी दिखावैं, कोन्या अपना शीश झुकावैं
दुनिया रोकैगी युद्ध घमसान, राम रहीम और रहमान
शान्ति का करते गुणगान, याहे सै असली तसवीर गोरी।।

अमरीका की सेना छारी सै, जुलमों सितम या ढारी सै
इराक दबाना आसान कोन्या, बुश नै यो उनमान कोन्या
रणबीर शैतान सै इन्सान कोन्या, याहे सै असली तसवीर गोरी।।

वार्ता: एक दिन बिलासपुर गांव में ज्ञान विज्ञान समिति के चर्चा मण्डल की बैठक होती है। उसमें चर्चा अमरीका की दादागीरी पर होती है। वहां बताते हैं कि अमरीका बनाम शेष विश्व का मामला है यह! अमरीका किसी भी कीमत पर इराक में सरकार परिवर्तन चाहता है। सन् 1991 से अन्तहीन युद्ध इराक के खिलाफ चलाया जा रहा है। उस युद्ध में अमरीका के लड़ाकू विमानों और मिसाइलों ने 1,10,000 हवाई उड़ानें भरी थी और 88,500 टन बम गिराये थे। उस युद्ध में 1,50,000 इराकी मारे गये थे। घर, अस्पताल, स्कूल कुछ भी नहीं बख्शा था। मामला अमरीका और इराक का नहीं है। मसला ये है कि पूरी दुनिया में अमन बराबरी और मानवता वादी मूल्यों को स्थापित करना है या अमरीका का गलबा कायम होना है। वापिस आते हुए सरतो अपने मन-मन में नफेसिंह को याद करती है और क्या सोचती है भला:
अमरीका मनै बतादे नै क्यों हुया इसा अन्याई तूं।।
इराक देश नै मिटाकै नै किसकी चाहवै भलाई तूं।।

खुद हथियार जखीरे लेरया ओरां पै रोक लगावै
दस साल तै पाबन्दी लाकै इराक नै भूखा मारना चाहवै
मतना इतने जुलम कमावै बणकै बकर कसाई तूं।।

जमीनी लड़ाई बिना तेरै इराक हाथ नहीं आणे का
इराक खतम करे बिना ना जमीनी कब्जा थ्याणे का
गाणा सही गाणे का क्यों दुश्मन बण्या जमाई तूं।।

खून मुंह कै लाग्या तेरै फिर अफगानिस्तान के मां
मानवता कती पढ़ण बिठादी तनै सारे जहान के मां
बची सै इन्सान के मां या खत्म करै अच्छाई तूं।।

सब देशां मैं नारे उठे जंग हमनै चाहिये ना
तेल की खातर ओ पापी लहू मानवता का बहाइये ना
आगै फौज बढ़ाइये ना बस करणी छोड़ बुराई तूं।।

वार्ता: सरतो को ज्ञान विज्ञान वालों का निमन्त्राण मिलता है रोहतक आने का, अमरीका के खिलाफ युद्ध के विरोध में जुलूस में शामिल होने का। सरतो अपनी सहेली सरोज के साथ मानसरोवर पार्क में पहुंच जाती है। वहां ज्ञान विज्ञान की नेता शुभा बताती है कि हम समझते हैं कि ज्ञान और विज्ञान का प्रयोग दुनिया को बेहतर बनाने के लिए, जरूरतों को पूरा करने में होना चाहिये न कि उनके भविष्य को छीनने के लिए। हैरानी की बात यह है कि युद्ध,आतंक, हिंसा और नशे का पूरी दुनिया में जाल बिछाने वाला अमरीका दूसरे देशों को दण्डित कर रहा है, उन पर आर्थिक प्रतिबन्ध लगा रहा है, तलाशियां ले रहा है और फतवे जारी कर रहा है।
एक सर्वेक्षण के अनुसार 65 प्रतिशत अमेरिका जनता सुरक्षा परिषद की अनुमति के बिना हमले का विरोध करती है। बुश प्रशासन इराक पर व्यापक विनाश के हथियारों को रखने और इन हथियारों के उत्पादन की सहूलियतों को छिपाने का आरोप लगा रहा है। दूसरा झूठ है कि बिना किसी थोड़े से सबूत के इराकी सरकार को अलकायदा से जोड़ने की कोशिश में है ताकि उसे हमला करने का बहाना मिल सके। तीसरा झूठ यह है कि बुश ने घोषणा की है कि इराक को उसके राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन की निरंकुशता से मुक्त कराने के लिए युद्ध की जरूरत है। इस सरकार को बदल कर इराक में जनतन्त्रा लागू करने का वायदा किया गया है।
इराक पर हमले के बहाने खोज रहा है अमरीका। मगर दुनिया की जनता ने सड़कों पर आकर बता दिया कि हमें युद्ध नहीं चाहिये। सरतो वापिस आ जाती है। रात को उसे सपना आता है। सुबह वह अपनी जिठानी से सुपने का जिकर करती है। क्या बताती है भला:
के बताउं जिठानी तनै तेरा देवर सपने म्हां आया री।।
देख कै हालत उसकी आई नहीं पहचान के म्हां काया री।।

बिखरे बिखरे बाल थे उसके मूंछ और दाढ़ी बढ़ी हुई
ना न्हाया ना खाया दीखै चेहरे की हड्डी कढ़ी हुई
नींद एक गाड्डी चढ़ी हुई घणी चिन्ता के म्हां पाया री।।

बैठी होले न्यों बोल्या जंग के पूरे आसार होगे
सारी दुनिया युद्ध ना चाहवै अमरीकी मक्कार होगे
माणस लाखां हजार होंगे मिलकै सबने नारा लाया री।।

चीं करकै जहाज हवाई आसमान मैं आन्ता दिख्या
बटन दाब कै बम्ब गेरया पति मनै कराहन्ता दिख्या
दरद मैं चिल्लान्ता दिख्या उनै हाथ हवा मैं ठाया री।।

इतना देख कै मनै अपनी छाती पै हाथ फिरा देख्या
आंख उघड़गी मेरी घबराकै घोर अन्ध्ेरा निरा देख्या
रणबीर सिंह नै घिरा देख्या तुरत मदद कै म्हां आया री।।

वार्ता: नफेसिंह उसका दोस्त अमर और तीन-चार इराक निवासी आपस में चरचा कर रहे हैं। नफे सिंह कहता है कि अमरीका इराक पर हमला करके उसके तेल के श्रोतों पर कब्जा करना चाहता है और पूरे एशिया में अमरीका हितों को आगे बढ़ाना चाहता है। सद्दाम हुसैन को हटाकर अपनी पिट्ठू सरकार थोंपने का मंसूबा अमरीका ने बना लिया लगता है। इराक के बाद उत्तरी कोरिया को भी सबक सिखाने का ऐलान किया है। असल में अमरीका पूरी दुनिया में अपना गलबा कायम करना चाहता है। क्या बताया कवि ने:
फौज के दम पै बुश नै अमरीका नम्बर एक बनाया।।
चौदहा लाख सतरा हजार का मिलट्री बेड़ा कसूत सजाया।।

चालीस तै लेकै आज ताहिं का पैंटागन का खरचा गिणाउं
उन्नीस ट्रिलियन डालर खर्चे सुनियो सब खोल सुणाउं
आगले चार साल मैं एक ट्रिलियम डालर खर्च बताउं
सारी दुनिया मुट्ठी मैं करले झुकते सबके सिर दिखाउं
बोल्या खबरदार जो किसै नै म्हारे कामां मैं रोड़ा अटकाया।।

अमरीका क्ै सरमाये दारां की जंगी फौज रूखाल करैगी
इनक्ै मुनाफै बचावण नै या दुनिया नै कंगाल करैगी
इन बरगे हथियार जिनपै उनकी पूरी पड़ताल करैगी
कर दुनिया की मण्डी काबू अमरीका नै मालोमाल करैगी
पैंटागन क्ै धेंास पै संसार के म्हां लंगोट घुमाया।।

जंग की मशीनां उपर खरचा इसनै खूब बढ़ाया आज
चार सौ बिलियन डालर का खरचा बजट बनाया आज
जिन देशां नै बी आंख उठाई उनको सबक सिखाया आज
अमरीका नै दुनिया ताहिं मानवता का पाठ पढ़ाया आज
बुश बोल्या जाहिल जगत तै विकास का सबका सिखाया।।

एक की उसे बात पर देखी खूब लड़ाई करती रै
दूजे की उसे बात पर देखी घणी बुराई करती रै
कई बै जालम फौज उसकी घणी अंघाई करती रै
दूजे के हथियार देखैं ना अपनी सफाई करती रै
रणबीर सिंह साची लिखै ना झूठा का साथ निभाया।।

वार्ता: सरतो अखबार में पढ़ती है कि 1998 से इराक को बुनियादी तौर पर शस्त्राविहीन कर दिया गया। इराक की व्यापक विनाश के हथियारों की 90-95 प्रतिशत क्षमता को खत्म कर दिया गया है जिसकी पुष्टि की जा सकती है। इसमें रासायनिक, जैविक और नाभिकीय हथियार बनाने तथा लम्बी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों का निर्माण करने वाली सभी फैक्ट्रियों से सम्बन्ध्ति उपकरण और इन फैक्ट्रियों से बाहर आने वाले उत्पादों की भारी संख्या शामिल है। सरतो सोचती है कि इस सबके बावजूद अमरीका क्यों अड़ा हुआ है हमले करने पर। उसकी अपने देवर से चर्चा होती है। देवर अपने ढंग से देखता है इस जंग को। क्या बताया भला:
जमा ज्यान तै मारे देवर अमरीका अन्याई नै।।
भाभी तेरा के खोस्या सै के दुख सरतो भरपाई नै।।

इस साल का सुणले मिलट्री का खर्च गिणाउं
बे उनमाना खर्च हुआ इन हथियारों पै दिखाउं
कमाई खून पसीने की लूटै सै अमरीका बताउ
नाश हुया सुणाउं बुश के जानै पीर पराई नै।।

इराक के म्हां के होरया सै मनै सारी खोल बतादे
क्यों बुश और सद्दाम भिड़े किसकी रोल बतादे
भाभी क्यों दुखी होरी सै बात सही तोल बतादे
किसके गलत बोल बतादे दिखा खोल बुराई नै।।

टी.वी. अखबार रुक्के मारैं मेरे पै क्यों कुहावै सै
आहमी साहमी कड़ै सेना एक तरफा धैंास जमावै सै
उल्टा सुल्टा सुल्टा उल्टा इराक नै यो फंसावै सै
सब नै सबक सिखावै सै सद्दाम की कर पिटाई नै।।

हाली पानी और लंफगे हमनै लड़ते देखे थे
डाकू फीमची रणबीर धक्का करते देखे थे
सुधां खोसड़यां दूजै पै देश ना चढ़ते देखे थे
ये गुण्डे ना पुजते देखे थे चमेली धापां मां जाई नै।।

वार्ता: सरतो को चिट्ठी लिखने की तैयारी करता है नफेसिंह। वह लिखता है कि इराक पर हमला करके अमेरिका विश्व को यह बताना चाहता है कि कोई भी देश यदि महाशक्ति की इच्छा का उल्लंघन करने की कोशिश करेगा तो दंड से नहीं बच सकता। बाकी यहां हम अपने बचाव की पूरी तैयारी में हैं। तुम चिन्ता मत करना, मगर चिट्ठी लिखती रहना। क्या लिखता है भला:
नहीं कोए चिट्ठी आई तेरी आन्ता मेरै सबर नहीं सै।।
के होरया सै मेरी गेल्यां इसकी तनै खबर नहीं सै।।

ठीक ठाक सही सलामत सूं फिकर मेरा करिये मतना
पढ़ अखबारां नै सुबो सबेरी खामखा मैं डरिये मतना
चिन्ता गात मैं भरिये मतना आच्छा घणा फिकर नहीं सै।।

पीस्सा भेजूं तावल करकै बालकां का ध्यान करिये
दोष अमरीका का सै सारा ना ओरां की कान धरिये
तूं सद्दाम का बखान करिये आन्डी मैं कसर नहीं सै।।

ब्रिटेन और अमरीका नै सिर अपना जोड़ लिया
इटली अरब और जापान सबनै मिल तोड़ किया
भारत ने मुंह मोड़ लिया समझ आवै हसर नहीं सै।।

खाड़ी मैं किसका हुकम चलै इस बात पै जंग जारी
रणबीर ताकत देख दुनिया की बुश कै अधरंग मारी
इराक मैं उमंग भारी छोड्डी अपनी डगर नहीं सै।।

वार्ता: सरतो नफेसिंह की चिट्ठी पढ़कर क्या सोचती है भला:
कई स्वारथ साध्ेा चाहवै अमरीका जंग की आड़ मैं।।
दुनिया नै डराना चाहवै लगा टीका सब की जाड़ मैं।।

इराक को बुश नै ध्ुारी बुराई की बताया आज
काल ताहिं सद्दाम बढ़िया भूण्डा क्यों दिखाया आज
इराक इरान उत्तर कोरिया एक साथ बिठाया आज
आतंकवाद के बाबू नै देखो इराक सताया आज
क्यूकर होवै तेल बंटाई फंसगे आपस की राड़ मैं।।

उसके पिट्ठू इराकी जितने सबमैं लाखां डालर बांटे
कटपुतली सरकार ताहिं उसनै अपने गुर्गे छांटे
गुप्त योजना घड़ी बताई सब ताहि बतावण तै नाटे
जिननै सवाल करया कोई वे घणी कसूती ढाला डांटे
अपणी मण्डी बधवण ताहि आग लाई देशां की बाड़ मैं।।

नब्बे मैं बम्ब बरसाकै इराक मैं लाखां लोग मार दिये
महिला बच्चे और बूढ़े बिन मौत के घाट उतार दिये
दो हजार पाउंड का बम्ब इराक पै कसूते वार किये
पाबन्दी चाली आवै जिबतै भूख नै लोग बीमार किये
अमरीका देखै स्वारथ अपना बाकी जाओ सब भाड़ मैं।।

इजराइल फिलीस्तीन नै घणी कसूती ढाल सतावै
अमरीका इजराइल का क्यों जमकै नै साथ निभावै
प्रधानमंत्राी मारया जिसनै उनै शांति पुरुष बतावै
बिन लादेन का यारी बता सद्दाम नै सबक सिखावै
कहै रणबीर भरैगी बुड़का जनता बुश की नाड़ मैं।।

वार्ता: अमरीका की पीस आन्दोलन की महिला भारी युद्ध विरोधी जलूस में शामिल होती है। कई लाख लोगों का जलूस था। ब्रिटेन में भी उसी दिन 20 लाख से ज्यादा लोग युद्ध विरोधी आन्दोलन की पुकार पर सड़कों पर उतर आते हैं। वह महिला बुश को एक पत्रा लिखती है। उसमें क्या लिखा भला:
तीन झूठ बुश तेरे सबकै साहमी ल्याउंगी।।
चेहरे पीछे की कालस सबनै आज दिखाउंगी।।

पहला झूठ तनै बताया इराक के हथियारां का
ये तेरे भरे जखीरे निरीक्षण दूजे गलियारां का
तेरे तिरछे इशारयां का भेद आज बताउंगी।।

दूसरा झूठ अलकायदा की इराक गेल्यां यारी का
कोए सबूत पाया कोण्या तेरी झूठी होशियारी का
तेल की बीमारी का राज सबनै समझाउंगी।।

तीजा झूठ तेरा जालिम बताया आज सद्दाम तनै
तख्ता पलट के तरीवेफ सोचे घटिया तमाम तनै
खुलवाई सै लगाम तनै चाबुक तेरै लगाउंगी।।

मानवता का बैरी सै तूं इसका मनै बेरा बताउं
ना अपणी बुराई देखै सद्दाम कै दिया घेरा बताउं
सारा कसूर तेरा दिखाउं रणबीर पै लिखवाउंगी।।


किस्सा 1857

किस्सा 1857
1857 का स्वतन्त्रता संग्राम भारत के इतिहास की महत्वपूर्ण घटना ही नहीं थी यह साम्राज्यवाद के विरू़़द्ध उस दौर की विश्व की सबसे बड़ी जंग थी। इसी कारण मार्क्स ने अपने समकालीन लेखकोें मंे इस जंग की ‘फांस की क्रान्ति’ 1789 के युद्ध से तुलना की है और इसे फौजी बगावत न मानकर राष्ट्रीय विद्रोह की संज्ञा दी है।भारत वर्ष मंे बहुत से लोग आये। हुन, शक, कुशान, अरबी, तुर्क सभी आये मगर वह यहां की कल्चर में घुल-मिल गये। अंग्रेज जब भारत आये तो वह अपनी कल्चर भी साथ ले कर आये और भारत के जनजीवन को गहरे तक प्रभावित किया। क्या बताया भलाः
रागनी 1
बिदेशी बहोत आये भारत मैं वे देशी होगे आड़ै आकै।।
फिरंगी तो खुद रहया फिरंगी रंग म्हारा बदल्या हांगा लाकै।।
हून शक कुशान आये तो पहण लिया भारत का बाण़ा
अरबी तुर्क आये भारत मैं धारया म्हारा पीणा खाणा
कई-कई कल्चर मिली आपस मैं मिला लिया नया पुराणा
कई देशों का भारत यो म्हारा सबतै न्यारा इसका ताणा
फिरंगी नै राज जमाया या जात पात की खाई बढ़ाकै।।
अपणी कल्चर लयाया देश में म्हारा भेस अपनाया ना
म्हारे अंध विश्वास पै खेल्या पीछे मुड़कै लखाया ना
मैकाले ल्याया किसी शिक्षा यो खेल समझ में आया ना
रेल बिछाई पूरे देश मैं भारतवासी फुल्या समाया ना
कच्चा माल लेग्या लंदन मैं बेच्या पक्का भारत ल्याकै।।
सस्ते मैं लिया म्हारा कच्चा महंगे भाव दिया पक्का माल
दोनूं कान्यहां फिरगी नै भारत देश की तारी खाल
देख बायो डाय वर सिटी म्हारी अंग्रेजां ने गेरी राल
लूटे हम गेर फिरंगी नै श्याम दाम दण्ड भेद का जाल
बिठाये हम भगवान भरोसे ना देख्या हिसाब लगाकै।।










वार्ता------
भारत उन दिनों सामन्तों, राजा, नवाबों, जमीदारांे व तालुक दारों की रियासतों व जागीरों, जायदादों में बंटा हुआ था। इनके निहित स्वार्थों के चलते आपस में टकराव और विरोध था। रैयत भी विभिन्न धर्मों, संप्रदायों, जातियों एवं गोत्रों में विभाजित थी। और इन तबकों के खाते-पीते पंडे-पुरोहित, चौधरी, सरदार, मुल्ला मौलवी और सामाजिक व साम्रदायिक इकाइयों के नेताओं में भी निहित स्वार्थों के कारण अपने-अपने समुदाय वाली गोल बन्दी बनी हुई थी,हालांकि 18 वीं सदी और पहले के भी भक्ति आन्दोलन, सन्त सूफी परम्परा ने पुराण पंथी नजरिये की सामाजिक सास्कृतिक दिवारों को कुछ कमजोर तो किया था। इस माहौल का अंग्रेजों ने बहुत फायदा उठाया। क्या बताया भलाः
रागनी-2
फूट गेरो राज करो का गुर अंग्रेजों ने अपनाया था।।
म्हारे लाडले भरती करकै उनको खूब दुलराया था।।
भारत की छाती पै मूंग दलैं इसकी पूरी तैयारी करली
मार-काट मची राज्यां मैं सबकी गद्यी पै नजर धरली
अंध विश्वास बढ़ा म्हारे मैं सोच्चण की ताकत हरली
जात-पात पै बंटे हुए थे हमनै नाष की कोली भरली
देशी गाभरू बनाकै फौजी अपने साथ मिलाया था।
भरती हो कै म्हारा बेटा बणग्या ताबेदार सिपाही फेर
मात पिता तैं मुंह मोड़ण मैं उसनै कति नहीं लाई देर
अंग्रेजां का गुणगाण करै दिन रात और श्याम सबेर
पाइया मुश्किल तै था बढ़ाकै होग्या कति सवा सेर
टूटे लीतर पाट्टे लत्ते अंग्रेजों ने वर्दी तै सजाया था।।
ये यू पी हरियाणा के छोरे फिरंगी के हुक्म बजावैं रै
अड़ौसी-पड़ौसी चाचा ताउ दरबारां  मैं शीश झुकावैं रै
माल उगाही होज्या उसकी जो हम खेता मैं कमावैं रै
सिर भी म्हारा जूती म्हारी म्हारे अपणे डण्डे बरसावैं रै
सिपाही बेटा उनका होग्या बेराना के घोल पिलाया था।।
बढ़िया खाणा पीणा फौज मैं झोटे बरगे पुट्ठे होगे रै
दो दिन बिताये फौज मैं म्हारे बिराणे खूट्टे होगे रै
उनकी तै लागै स्वाद मिठाई म्हारे खारे बुट्टे होगे रै
अंग्रेजां के उनके दम पै म्हारी घिट्टी पै गूंठे होगे रै
कहै रणबीर बरोने आला न्यों अंग्रेज घणा बौराया था।

वार्ता-------
भारत वर्ष मंें अंग्रेजांे ने एक ईस्ट इंडिया कम्पनी के रूप में व्यापारी बनकर कदम रखे थे। इस प्रकार  आहिस्ता-आहिस्ता पुरे भारत पर अंग्रेजों ने कब्जा जमा लिया। दौ सौ साल तक भारत वर्ष पर राज किया। यह दौ सौ साल का इतिहास मानवता के इतिहास पर कालिख लगाने वाला, असमानतापूर्ण लूटों को बचाये रखने वाला था। एक समय के बाद ईस्ट इण्डिया कम्पनी को हटाकर होम गर्वन मैंट की स्थापना कर ली गई थी। ईस्ट इंडिया कम्पनी के बारे में क्या बताया भलाः
रागनी-3
ईस्ट इंडिया कम्पनी आई, व्यापारी बणकै छाई
अंग्रेजी अपणे संग मैं ल्याई, दाब्या म्हारा प्यारा हिंदुस्तान।।,
भारत देश के मल-मल ये घणे मशहूर हुया करते
मिरच मसाले भारत के दुनिया भर मैं लिया करते
कारीगरां के गूंठे कटवाये, ढाका जिसे शहर उजड़वाये
मानचैस्टर उभार कै ल्याये, दाब्या म्हारा प्यारा हिंदुस्तान।।
सहज-सहज ये राजे रजवाड़े कम्पनी की दाब मानगे
अंग्रेज काइयां बहोत घणे म्हारे सारे राज जानगे
कम्पनी ने चक्कर चलाया रै, व्यापार गेल्यां राज जमाया रै
चारो कान्ही लगांेट घूमाया रै, दाब्या म्हारा प्यारा  हिंदुस्तान।।
पढ़े लिखे हुश्यार घणे थे म्हारे उपर राज जमाया फेर
कर कै राज रजवाड़े काबू कम्पनियों नै डंका घुमाया फेर
प्रचार करया सभ्य समाज का, ना बेरा लग्या इनके अन्दाज का 
चिड़िया उपर झपटा बाज का, दाब्या म्हारा प्यारा हिंदुस्तान।।,
एक ईस्ट इंडिया कम्पनी पूरे भारत उपर छागी देखो
म्हारी कमजोरी का ठाकै फायदा अपना राज जमागी देखो
मन मानी लूट मचाई फेर, सोने की चिड़िया चिल्लाई फेर
या बंगाल आर्मी बनाई फेर, दाब्या म्हारा प्यारा हिंदुस्तान।।

वार्ता-------
अंग्रेजों ने धीरे-धीरे पूरी देशी फौज तैयार करली। जिसे बंगाल आर्मी के नाम से जाना गया। देसी लोगों की सेना से जिसे अंग्रेजों के ड्रिलसार्जेंट ने संगठित तथा प्रशिक्षित किया वह जहां अंग्रेजों के काम आई वहीं वह हिंदुस्तानी आत्मोत्यान की आवश्यक शर्त भी थी। देसी सेना अंग्रेजों की वफादार फौज मानी गई उस आर्मी में हिंदु व मुसलमान दोनों थे। कई साल तक इस आर्मी ने कई लड़ाइयां लड़ी जिसके चलते दोनों सम्प्रदाय के फौजियों में एकता और मजबूत हुई। क्या बताया भला:
रागनी-4
बंगाल आर्मी अंग्रेजां की उसका पूरा इतिहास सुणो।।
फिरंगी राज की नींव बताई इसपै था पूरा विश्वास सुणो।।
सवा लाख सिपाही इसमैं यू पी बिहार और हरियाणे के
खड़ग हस्त बने ब्रिटिस के सिपाही पूरे इस समाणे के
हिंदु मुस्लिम टिवाणे के बढ़िया सबका इकलास सुणो।।
ठारा सौ बत्तीस मैं आर्मी नै ग्वालियर मैं लड़ी लड़ाई
ठारा सौ चवालिस मैं सिंघ पै विजय पताका जा फैहराई
पंजाब की फेर बारी आई हुई आर्मी बदहवास सुणो।।
ठारा सौ बावण मैं बर्मा की लड़ाई दूसरी लड़ी फेर
दक्षिण बर्मा जीत दिखाया दुश्मन कर दिए हजारों ढेेर
डटे ंफ्रट पै लखमी शमशेर नहीं हुये ये निराश सुणो।।
अफीम यु़द्ध चीन देश का इसके सिर पै आण पड़या
ठारा सौ चालीस ब्यालिस मैं आर्मी सिपाही खूब लड़या
ठारा सौ छप्पण मैं फेर भिड़या बिछी हजारां लाश सुणो।।
लगातार लड़ाइयां मैं रही जो वा बंगाल आर्मी बताई
सिर धड़की या बाजी लाकै हमेशा लड़ती रही लड़ाई
रणबीर की कविताई नै जाणै गाम बरोणा खास सुणो।।

वार्ता------
अंग्रेजों ने भारत वासियों पर बहुत जुलम ढाये। पहले जमीन पर किसान का पूरा हक था मगर उन्हें जमीन से अलग कर दिया गया। जमीनों पर लगान वसूली बढ़ा दी गई। इतना लगान बढ़ा दिया जो भुगतान सामर्थ्य से बाहर था। औजार गिरवी रखने पर मजबूर किया जाने लगा। खेती करना असम्भव बना दिया। हल नहीं चला जमीन पर, फसल नहीं पर कर देने पर मजबूर किया गया। मंागी जा रही रकम नहीं दी तो यातनाएं दी गई। दिन की तपती दोपहर में पांव से बांधकर उल्टे लटकाया गया। लकड़ी की पैनी छिप्पटें नाखूनों में घुसाई गई। बाप और बेटों को एक साथ बांधकर कोड़े बरसाये गये। औरतों को कोड़े मारे जाते थे। आँखो में लाल मिर्च का चूरा बुरक दिया जाता था। गुनाहो का प्याला लबरेज हो गया। औरतों के स्तनों पर बिछू बांध दिये जाते थे। यह सब जुलमों की खबरे बंगाल आर्मी के फौजियों के पास भी पहंुची। क्या बताया गयाः
रागनी-5
बल्यू आइड आर्मी कहैं बगावत उपर आगी फेर।।
दम-दम मैं जो उठी चिन्गारी फैलण मैं ना लागी देर।।
ठारा सौ सतावण साल था जनवरी का म्हिना बताया रै
विद्रोह की जब लाली फूटी फिरंगी घणा ए घबराया रै
मंगल पाण्डे आगे आया रै नींद अंग्रेजां की भागी फेर।।
इसकी लपट मई के मैं मेरठ छावनी मैं पहोंच गई
मेरठ छावनी तै कूच करया दिल्ली आकै दबोच लई
फिरंगी की सोच बदल दई छाती मैं गोली दागी फेर।।
हिंदु मुस्लिम सिपाही सारे थे कठ्ठे लड़े सतावण मैं
पहले भी एकता थी उनकी मिलकै भिडे़ सतावण मैं
डटकै अड़े सतावण मैं या देश भावना जागी फेर।।
किसान और जमींदार दोनों फिरंगी खिलाफ खड़े होगे
दुनिया के साहसी खड़े इसपै ये सवाल बड़े होगे
फिरंगी और कड़े होगे मदद लंदन तै मांगी फेर।।

वार्ता-------
इस प्रकार इस विद्रोह के ज्यादा व्यापकता वाले कारण थे। देश प्रेम की भावना और अंग्रेजों के जुल्मों के खिलाफ गुस्सा था। अंग्रेजों के प्रति सहानुभ्ूाति खत्म होती जा रही थी। ऐसी राष्ट्रीय भावना गौ और सुअर की चर्बी लगे कारतूसों के इस्तेमाल से पैदा नहीं की जा सकती थी। ध्यान देने योग्य बात यह हैं कि अंग्रेजों के विरूद्ध जंग में हमारे फौजियों ने इन्ही कारतूसों का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर किया था। मेरठ से देसी फौज दिल्ली के लिए चल पड़ी। क्या बताया भलाः
रागनी-6
बंगाल आर्मी फौज के सिपाही डटगे रणभूमि मैं आकै।।
हिंदु मुस्लिम साथ लडंे फिरंगी पड़या तिवाला खाकै।।
हर जवान फौजी के दिल मंे उमंग भरी घणी भारी रै
सारै फौजी पाछै-पाछै चाले आगै  पांडे क्रान्तिकारी रै
न्यों सोचैं थे फौजी तिरंगा लहरा दयां दिल्ली जाकै।।
तिल-तिल करकै आगे बढ़ते देश आजाद कराया चाहवैं
धर कांधे बन्दूक फौजी सभी कदम तै कदम मिलावैं
  थी नई-नई तकरीब भिड़ाई सारै भाज्या फिरंगी घबराकै।।
महिला कति पाछै रही कोन्या हर जगां वो साथ लड़ी
अंग्रेजां नै होई धरती भीड़ी ये देखी औरत साथ खड़ी
पहली आजादी की जंग फिंरगी छोड़या कति रंभा कै।।,
बंगाल आर्मी फोजी सेना नया इतिहास रचाया था
तन-मन-धन सब लाकै देश आजाद कराना चाहया था
रणबीर सिंह करै कविताई  रै कलम अपनी या ठाकै।।
वार्ता---------
मेरठ के बागियों ने 11 मई 1857 को दिल्ली पर कब्जा कर लेने के बाद मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर को शंहशाह ए हिंदुस्तान बना दिया गया। इसके साथ ही बागी सैनिकों की निगाहें दिल्ली के आसपास के इलाके पर पड़ी। दिल्ली के तीन तरफ हरियाणा का क्षेत्र का है और 1803 कम्पनी राज ने दिल्ली समेत  इसे महाराजा सिंधिया से छीनकर बंगाल प्रै्र्रसीडेंसी के उत्तर पश्चिमी प्रान्त का दिल्ली डिविजन बना दिया था। इसमें गुड़गांव रोहतक, हिसार, पानीपत और अंबाला के जिले शामिल थे। 11 मई को गुड़गावां पर कब्जा कर लिए जाने से शुरू हुई। एक मेव किसान सदरूद्दीन ने बागी सेना और किसानों व कारीगरों को नेतृत्व प्रदान किया। क्या बताया भलाः
रागनी-7
बढ़ां आगाड़ी भाई लड़ण का मौका है फिलहाल
वीर महिला भारत मां के लाल।।
दुश्मन का सामना करना है, फिरंगी के जुल्म तै के डरना है
एक रोज जरूरी मरना है, इसे आज मरे इसे काल
वीर महिला भारत मां के लाल।।
नींव आजादी की हम धरज्यावां, हम नाम भारत का कर ज्यावां
देश की खातर कट कै मरज्यावां, म्हारा सबका योहे ख्याल
वीर महिला भारत मां के लाल।।
कदम बढ़ावा फर्ज बुलावै सै, वीर मरद मिल बतलावै सै
देश गुलाम रखना चाहवै सै, यू अंग्रेज फिरंगी चाण्डाल
वीर महिला भारत मां के लाल।।
सदरूद्दीन नै लाया नारा, यो हिंदुस्तान सै सबनै प्यारा
बीर मरद रणबीर देश सारा, आजादी की उठैं झाल
वीर महिला भारत मां के लाल।।
दिल्ली पर 13 सितम्बर के बाद अंग्रेजीं सेना का कब्जा हो जाने पर भी मेवात के शूरवीर दिल्ली के हालात से बेखबर आजादी का परचम उठाये दो महीने तक अंग्रेजीं सेना के मशहूर जनरल शावर का मुकाबला करते रहे। राय सीमा के यु़द्ध में अंगेेज क्लेक्टर कोर्ड को 13 अक्टूबर को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। इस सब के बावजूद देश आजाद कराने का जुनून था उनमें।
रागनी-8
फौजीं हैं देश दिवाने अब आजाद करा कर मानैंगे।।
हम आजादी पाने आये आजादी पाकर मानैंगे।।
गुलामी की जंजीरे टूटेगीं उस वक्त तसल्ली पायेंगे
पीछे हटने वाले नहीं लड़ते-लड़ते ही मर जायेंगे
हम भी किसी से कम नहीं तूफान उठाकर मानैंगे।।
फिरंगी ने जुलम ढाये कारीगरों के हाथ कटवायें
सोने की चिड़िया को फिरंगी कंगाल बनाना चाहे
एक बार कदम बढ़े हमारे तो मंजिल जाकर मानैंगे।।
मैदाने जंग में डटे हुए ज्यान की बाजी लगा रहे
देश की आजादी की खातर गोली सीने मैं खा रहें
नये तराने दिल में हैं हम इनको गाकर मानैंगे।।
कटते रहें बढ़ते रहें ये लाल खून रंग लायेगा
बंगाल आर्मी का फौजी आगे कदम बढ़ाता जायेगा
दे बड़ी से बड़ी से कुर्बानी हम दुश्मन को हिलाकर मानैंगे।।
1857 की क्रान्ति में कानपुर के योगदान की जब चर्चा होगी तो सबसे पहले नाना राव पेशवा, तात्या टोपे, और अजी मुल्ला का नाम आयेगा लेकिन नाच गाकर अंग्रेजी अफसंरो का मन बहलाने वाली तवायफ अजीजन बाई और उसकी मस्ताना टोली की सदस्य हुसैनी खानम के योगदान और बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। अजीजन को हुस्न का जादू और घुंघरूओं की खनक अंग्रेज पर वह असर डालती थी जिससे शराब के नशे में मदहोश होकर अंग्रेज कई महत्वपूर्ण राज अजीजन के सामने ब्यान कर देते थे जो वह क्रान्तिकारियों को पहुंचाकर उनके आन्दोलन को मजबूत बना रही थी। बाद में अंग्रेजों ने इन्हें माफी मांगने तथा उनके सामने जमीन पर नाक रगड़ कर रहम की प्रार्थना करने को कहा। आजादी की इन सिपाहियों ने यह तो कबूल किया कि उन्होंने अंग्रेजों के खून से होली खेली है लेकिन देश का माथा ऊंचा रखते हुए माफी माँगने और रहम की  भीख मांगने से इन्कार कर दिया।
रागनी-9
देश भक्ति की घणी निराली या मिशाल अजीजन बाई।।
फिरंगी के किले मैं नाच गाने के दम पै सेंध लगाई।।
कानपुर में तवायफ का वा जीवन बिताया करती
नाचना गाना कमाल का था अंग्रेजों नै रिझाया करती
नशे मैं धुत करने के वास्ते दारू खूब पिलाया करती
भीतर की सारी सी आई डी बागियों नै पहुंचाया करती
अजीजन के साथी हैरान तवायफ औरत गजब बताई।।
अंग्रेजां के छबके मारै अजीजन तरफ लखाले नै
चापलूसी छोड़ फिरंगी की देशप्रेम का झण्डा ठाले नै
तो जमींदार इलाके का ईब उल्टे कदम हटाले नै
देश प्रेम की बहार चली सुर गेल्यां सुर मिलाले नै
देख अजीजन की दलेरी तनै चाहिये बदलनी राही।।
कानपुर दिया छोड़ फिरंगी चारों तरफ लखाया
महिला बच्चों को उननै बीवी घर में पहोंचाया
अजीजन बाई ने घेरा दे उनका खात्मा चाहया
बागी फौजी तो नाट गये बाई नै गुस्सा आया
अजीजन बाई ने तुरत फेर बुलाये च्यार कसाई।।
इस जनम के करमां का फल इसे जनम मैं थ्याया
तवायफां नै डेढ़ सौ मारे फौज का पूरा साथ निभाया
फिरंगी का साथ नहीं देउं न्यों नसीब नै मन बनाया
जन विद्रोह देख फिरंगी रणबीर सिंह घणा घबराया
कई किताब पढ़कै नै रागनी अजीजन की बनाई।।
अजीजन का जब बगावत का दौर था तो बहुत दिलेरी के साथ फौजियों के साथ अंग्रेजों के खिलाफ लड़ी। एक दिन सोते वक्त अजीजन बाई सपने के अन्दर क्या देखती हैं भलाः
रागनी-10
ये अपने चाल पड़े हैं फौजी भारत देश के।।
बगावत पै जमे खड़े हैं फौजी भारत देश के।।
पूछती है झोपड़ी और पूछते हैं खेत भी
अब तक गुलाम पड़े हैं फौजी भारत देश के।।
बिना लड़े कुछ नहीं मिलता यहां यह जानकर
फिरंगी से सही भिड़े हैं फौजी भारत देश के।।
चीखती हैं रुकावटे ठोंकरों की मार से ही
ये होंसले लिए बड़़़े हैं फौजी भारत देश के।।
गुमान है इनकी खून से लतपथ लाशों पर
मोरचे पर खूब अड़े हैं फौजी भारत देश के।।
रोहतक को मुक्त कराने के लिए मुगल बादशाह बहादुर शाह जपफर ने 24 मई 1857 को सेना की एक टुकड़ी के साथ तफजुल हुसैन को रोहतक भेजा। विद्रोही सेना का मुकाबला न कर पा रोहतक का डिप्टी कमिश्नीर जी.डी. लाक व दूसरे अफसर पानीपत की छावनी की तरफ भाग निकले। कचहरी और सरकारी दफतर जला डाले। बागियों ने महम और मदीने पर कब्जा कर लिया। एक दिन एक किसान और उसकी पत्नी अंग्रेजों के बारे में बात करते हैं। पति अंग्रेजों के हक में था मगर पत्नी खिलाफ थी। क्या बताया भलाः
रागनी-11
नहीं देता तनै दिखाई इननै सिर पै चढ़ावै क्यों।।
भारत देश आगे बढ़ाया अंग्रेजां ने बिसरावै क्यों।।
न्यारे-न्यारे रजवाड़े थे कई देश आड़े बस्या करते
एक नै लेते अपनी गोदी दूंजे उपर ये हंस्या करते
तीर निशाने आपस के मैं ये रजवाड़े कस्या करते
बन्दर बांट मचा फिरंगी भारत नै ये डस्या करते
नीच फिरंगी मनै बता पिया तनै इतना भावै क्यों।।
अंग्रेजां ने सुण गोरी भारत राज्य एक बनाया सै
रेल और सड़को का इननै गहरा जाल बिछाया सै
बिदेशां नै मेहनत करी ना पाछै कदम हटाया सै
देख इनकी जीवन शैली मेरा तो सिर चकराया सै
कहै अंग्रेज नै फिरंगी इननै लुटेरे बतावै क्यों।।
भारत बणा कई देशां का भोतै बढ़िया काम करया
रेल बिछाकै म्हारे देश मैं अपने देश का गोदाम भरया
कच्चा माल लेग्या लाद कै म्हारा मजदूर तमाम मरया
लगान के कानून बदले निशानै लजवाणा गाम धरया
भूरा निंघाइया लड़े पिया बता उननै तूं भुलावै क्यों।।
मनै के बेरा जो कुछ देख्या वोहे मनै बताया गोरी
इतनी गहरी बात कदे मै समझ नहीं पाया गोरी
इनका जमींदार सै सूरता उसनै मैं बहकाया गोरी
रणबीर बरोने आला कहै तनै मैं समझाया गोरी
सारे सोचा मिल बैठ कै फिरंगी लूट कै खावैं क्यों।।
तफजुल हुसैन अब वापिस लौटते समय सांपला और मांडौठी के सरकारी दफतरों को भी आग देते गए। अंग्रेज अफसरों ने लिखा है कि उच्य वर्ग के लोगों से छोंटों तक सबकी हमदर्दी बादशाह के सैनिकों और बागियों के साथ है। परन्तु ज्यों ही रोहतक जिले में अंग्रेजी सत्ता समाप्त हुई किसान लोग कबिलाई आधार पर आपस में लड़ने लग गये। इन्हीं हालात में कम्पनी सरकार ने जी.डी लाक डिप्टी कमिश्नर को भारतीय रैजीमेंट वेफ साथ रोहतक पर काबू पाने के लिए दोबरा रवाना कर दिया। खिड़वाली गांव के लोग आपस में इन बातों पर चर्चा करते हैं और गाम गुहांड में एकता बनाने की बात करते हैं। क्या बताया भलाः
रागनी-12
सारस बरगी जोट बणाकै, सब हों कट्ठे नर और नारी हो
खान फैक्टरी स्कूल मैं जाकै, साझा सघर्ष का बिगुल बजाकै
देश नै माना आजाद कराकै, यो फिरंगी घणा अत्याचारी हो।।
मजबूत यूनियन बणाकै, आपस के सब मतभेद भुलाकै
टी सी चमचा गिरी मिटाकै, बणै ढाल एकता न्यारी हो।।
न्यारे-न्यारे कड़ नै तड़वाकै, बैठे अपने घर नै जाकै
एक दूजे की चुगली खाकै, कुल्हाड़ी अपनंे पाहयां पर मारी हो।।
देखो उत्तर प्रदेश मैं जाकै, आंख खोल चारो तरफ लखाकै
हरियाणे तै चिट्ठी मंगवाकै, बूझो जो झूठी बात म्हारी हो।।
या जात पात की खाई हटाकै, सही गलत का अन्दाज लगाकै
साझे हकां की लिस्ट बणाकै, करां आजादी की तैयाारी हो।।
इनके राज ना सूरज छिपता, इनके साहमी कोए ना टिकता
नहीं इनका यो भकाना दिखता, म्हारी सबकी खाल उतारी हो।।
ईस्ट इडिंया पै लुटवाकै, कई हजार करोड़ मुनाफा दिवाकै
म्हारे कान्ही फेर हाथ हिलाकै, कहते किस्मत माड़ी थारी हो।।
उल्टे सीधे म्हारे पै कानून लाकै, साथ जेल का डर दिखलाकै
फेर पुलिस पै गोली चलवाकै, फिरंगी करेगा हमला भारी हो।।
पूरी जनता साथ मिलाकै, हरतबके नै या बात समझाकै
ना रहै रणबीर कहै कसम उठाकै फेर फिरंगी भ्रष्टाचारी हो।।
17 अगस्त को बाबर खान के तहत 300 रांघड़ घुडसवारों और 1000 पैदल सैनिकों ने अंग्रेजी सेना पर  रोहतक पर धावा बोल दिया। लड़ाई बड़ी भीषण थी। परन्तु कुछ समय बाद अंग्रेजी सैनिक शक्ति की और अधिक कुमुक आ जाने के  बाद बागियों को रोहतक छोड़कर हांसी के पास बसी गांव मंे मोर्चा जमाना पड़ा। हडसन खरखोदा, सांपला, पानीपत, महम गोहाना आदि कस्बों का दबाने के  बाद इलाके को जींद के महाराजा और चौधारियों के हाथ सौंप कर चला गया। इस लड़ाई में खिडवाली के कई शहीद हुए थे। क्या बताया भलाः
रागनी-13
ठारा सौ सतावण में आजादी की पहली जंग लड़ी।।
खिडवाली की पलटन नै तोड़ी कई मजबूत कड़ी।।
माणस खिडवाली के भिड़गं अंग्रेजां के साहमी जाकै
दो फिरंगी तहसील मैं मारे मेम पड़ी तिवाला खाकै
भीतरला जमा भरया पड़या बाट देखैं थे एडडी ठाकै
पाछले जुल्मां का सारा हिसाब फेर धरा लिया आकै
फिरंगी से लड़णे की पूरी गुप्त योजना सही घड़ी।।
बही शेख और लालू वाल्मिकी जमकै लड़ी लड़ई थी
तिरखा बाल्मिकी मोहमा शेख हिम्मत खूब दिखाई थी
जुलफी मोची सुनार राम बक्स आजादी पानी चाही थी
बेमा बाल्मिकी इदुर मौची ने ज्यान की बाजी लााई थी
मुफी औला पठान लडया साथ मैं जनता खूब भिड़ी।।
मोहर नीलगर खिडवाली का ना मुड़कै कदे लखाया
सायर बाल्मिकी लड़ाकू नै फिरंगी तै सबक सिखाया
सुनाकी बाल्मिकी साथ लड़या वो कदे नहीं घबराया
बीर मरद जितने सबनै धुर ताहिं का साथ निभाया
फिरंगी राज के कफन मैं इस जंग नै कील जड़ी।।
खिडवाली ना रहया एकला साथ गामड़ी आया था
एक बै कब्जा रोहतक पै सबने मिलकै जमाया था
फिरंगी भाज लिया था नहीं कोए रास्ता पाया था
बहादुर शाह जफर को राजा सबने ही अपनाया था
रणबीर बरोने आला बतावै जंग की बात बड़ी।।
अलीपुरा और सोनीपत के बीच लिबास पुर कुंडली, मुरथल, बहाल गढ़, खानपुर, हमीद पुर सराय के वीरों ने बार-बार अंग्रेजी सेना और उनकी कानवाई पर हमले करने शुरू कर दिये। लिबास पुर के उदमीराम की युवको की टोली के कारनामें आज भी लोक गीतों में याद किये जाते हैं। इन छोटी-छोटी लड़ाइयों में इलाके के अनेक लोक शहीद हुए। अलीपुर गांव के 70-75 लोग शहीद हुए थे। लोगों को दो बातों का अहसास इस लड़ाई ने करवा दिया था। एक तो मजबूत संगठन की कमी और दूसरे मजबूत नीडर का अभाव। बागी देहात के हमलों का ही नतीजा था कि कम्पनी राज को अपनी पानीपत की छावनी करनाल ले जानी पड़ी थी। उदमीराम को यातनाएं दी गई उसे पेड़ पर लटका कर हाथों पैरों मंे कीले गाड़ दी गई। उदमीराम ने उस वक्त भारत वर्ष के लिए लोगों को संदेश दिया था। क्या बताया भलाः
रागनी-14
संगठन के आधार बिना म्हारा ऊट मटिल्ला हो ज्यागा।।
भाइचारे के प्र्रसार बिना म्हारा ऊट मटिल्ला हो ज्यागा।।
फिरंगी नै कर दिये चाले घरां कै लवा दिये ताले
आपस के रै प्यार बिना म्हारा ऊट मटिल्ला हो ज्यागा।।
बच्चे और बूढ़े होगें तंग बुरा महिलावां का यो ढंग
समता के व्यवहार बिना म्हारा ऊट मटिल्ला हो ज्यागा।।
फिरंगी के राज मैं जुल्म बढ़े बहोत माणस फांसी पै चढ़ै
आजादी के उभार बिना म्हारा ऊट मटिल्ला हो ज्यागा।।
मानवता का खून करया सै, म्हारा कालजा भून गिरया सै
लीडर की पतवार बिना म्हारा ऊट मटिल्ला हो ज्यागा।।
फिरंगी कै घेरी देनी होगी, बिपता सबनै या खेणी होगी
रणबीर एतबार  बिना, म्हारा ऊट मटिल्ला हो ज्यागा।।
1857 की आजादी की पहली जंग हुई। चार महीने तक दिल्ली पर हमारा राज्य स्थापित हो गया। बहुत से कारणों से चलते अंग्रेजों ने फिर कब्जा कर लिया। इतना तसदुद किया कि रोंगटे खड़े हो जाते हैं। यह जंग उस वक्त तक के सबसे महान आंदोलनों में एक थी। अंग्रेजों के पिठूओं को इनाम दिये गये तथा विद्रोहियों पर कहर ढाया गया। उसी दौर में एक मुहावरा चला साहब की अगाड़ी और घोड़े की पिछाड़ी नहीं होनी चाहिये। मगर एक बात साप हो गई कि अंग्रेजों का भारत से जाना शत प्रतिशत तय हो गया था जो कि सौ साल बाद हुआ। देश के शहीदो को दुनिया की कोई ताकत नहीं मार सकती। क्या बताया भलाः
रागनी-15
समाज की खातर मरने वाले आज तलक तो मरे नहीं।।
कुरबान देश पर होने वाले कदे किसी से डरे नहीं।।
अजीजन की हंसी हवा में आज भी न्योंए गूंज रही
चारों धाम यो मच्या तहलका हो दुनिया मैं बूझ रही
बैरी को नहीं सूझ रही पिछले गढे इबै भरे नहीं।।
फौजियां मैं जगा बनाई सी आई डी बढ़िया ढाल करी
उन बख्तां मैं अजीजन नै पेश कुरबानी की मिशाल धरी
जवानी मैं हुंकार भरी कदे होंसले म्हारे गिरे नहीं
मेरठ आम्बाला और मेवात एक बर ली अंगड़ाई थी
मिलकै लड़ी लड़ाई थी न्यारे रहे लाल पीले हरे नहीं।।
बेशक पहली जंग हारे अंग्रेेज का जाना लाजमी होग्या
ठारा सौ सतावण बीज देश मैं म्हारी आजादी के बोग्या
अंग्रेेेज का सूरज डबोग्या बेशक हम भी पार तिरे नहीं।।
सतावण नै राह दिखाई हजारा मंगल पांडे आगै आये
सौ साल पाछै बलिदान सैंतालिस मैं हटकै रंग ल्याये
रणबीर सिंह नै छन्द बनाये कलम दवात जरे नहीं।।

JALIYAN VALA BAGH


वार्ताः ऊधम सिंह किसी एक्सीडेंट के  घायलों की सेवा के लिए अस्पताल में जाता है। वहां उसकी एक नर्स से मुलाकात होती है। घायलों के मुह से सुन-सुन कर उस नर्स के पास बहुत सी बाते थी। एक दिन जलियाँ वाले बाग़ की घटना पर बात होती है   याद आती हैं पुरानी और वह नर्स ऊधम सिंह को जलियां वाले बाग के बारे में क्या बताती है भलाः
   रागनी-4
   निशान काला जुलम कुढाला यो जलियां आला बाग हुया।।
   अंग्रेज हकुमत के चेहरे पै घणा बड्डा काला दाग हुया।।
   देश की आजादी की खातर बाग मैं तोड़ होग्या
   इतिहास के अन्दर बाग एक खास मोड़ होग्या
   देश खड़या एक औड़ होग्या जिब यो खूनी फाग हुया।।
   इसतै पहलम बी देश भक्ति का था पूरा जोर हुया
   मुठ्ठी भर थे क्रान्तिकारी सुधार वादियों का शोर हुया
   दंग फिरंगी चोर हुया बुलन्द आजादी का राग हुया।।
   शहरी बंगले गाम के कंगले सबको ही झकझोर दिया
   कांप उठी मानवता सारी जुलम घणा महाघोर किया
   एकता को कमजोर किया इसा फिरंगी जहरी नाग हुया।।
   कुर्बानी दी उड़ै वीरों नै वा जावै कदे बी खाली ना
   जिब जनता ले मार मंडासा फेर पार किसे की चाली ना
   जीतों बैठैगी ठाली ना रणबीर सिंह चाहे निर्भाग हुया।।


बुधवार, 28 मार्च 2018

आल्हा: अन्नदाता की पीड़ा ---सहीराम


 खल्क खुदा है, सबसे पहले, हम रहे उसको शीश नवाय।
 उसी खल्क का पेट जो भरता, जग का अनदाता कहलाय।
कथा उसीकी व्यथा भरी यह, सुनियो सजनो ध्यान लगाय।
 रोज वो झूल रहा फांसी पर, जहर की गोली रहा चबाय।
 पर राजाजी की बात न पूछो, /ाुदा खुदी को रहा बताय।
अंबानी हो चाहे अडानी, वो सेठों के संग रास रचाय।
जय-जयकार करें सब मिलकर, टेलीविजन रहा दिखलाय।
 अखबारों में उसके किस्से, जैसे कोई चमत्कार कर जाय।
शाखाओं में छवि गढ़ैं वो, रहे अवतारी मानुष बतलाय।
उसको कहां पड़ी फुरसत वो सत्ता के मद में इतराय।
देश से ज्यादा रहे विदेश, जय१जयकार रहा करवाय।
हर नेता की कोली भरता,पर सेठों को वो रहा लुभाय।
आओ-आओ देश में मेरे लूटो-खाओ जो मन भाय।
देश में रहकर भी सजनों वो अपना बस दरबार सजाय।
चारण पड़े रहे चरणों में, सेठ१ब्यौपारी आशिष पांय।
बात गरीब-किसान की करता, काम अमीरों के कर जाय।
रोज नयी ये साजिश रचते, नया जाल हर रोज बिछाय।
न फसलों की कीमत मिलती, मांगों तो गोली चलवाय।
पहले बोले गेंहू१धान में क्यों रहे अपने हाड़ तुड़ाय।
सब्जी बोओ-नकदी पाओ, खेती उन्नत लेओ बनाय।
फिर बोले तुम फूल उगाओ, लाखों तो बस यूं बन जाय।
औषधियों की बात करी फिर, धन की तो बारिश हो जाय।
कभी लोभ ये, कभी लोभ वो, ऐसा दिया हमें भरमाय।
पीछे से सब्सीडी काटी, महंगा खाद१बीज हो जाय।
बिजली महंगी, डीजल महंगा,बैंक कर्ज फिर देता नाय।
कर्ज मिले तो कारों  खातिर, सस्ता उसका ब्याज कहाय।
खेती खातिर ब्याज भी मंहगा, धरती गिरवी लें धरवाय।
न कर्ज चुके तो इज्जत जाए, धरती तेरी कुर्क हो जाय।
सेठों खातिर  खुले खजाने, उनके कर्ज माफ हो जाएं।
पर धरती के बेटों से पूछैं, तुम हो कौन, कहां से आय।
हार के बेचारा किसान फिर सूदखोर की ड्यौढ़ी जाय।
करे बंदगी वो लाला की, चरणों को रहा हाथ लगाय।
मनमाना वो ब्याज लगाए,रहा ब्याज पे ब्याज चढ़ाय।
न सोने सा गेहूं बिकता, न धान किसी को रहा सुहाय।
खेतों की धानी चूनर की, प्रपंची रहे लूट मचाए।
गन्ना धू१धू जले खेत में, मिल का पैसा मिलता नाय।
न कोई आलू को पूछै औ प्याज पड़ा-पड़ा सड़ जाय।
उपभोगी को सब महंगा,किसान को कीमत मिलती नाय।
उधर लुटैं वो, इधर लुटैं ये, कौन बीच में लूटे जाय।
शोर मचै महंगाई का, किसान को धेला मिलता नाय।
न बच्चों की फीस चुके और न बेटी का ब्याह हो पाय।
सिर पर सूदखोर का डंडा ठक१ठक नित वो रहा बजाय।
गहना१गूंठी सब हड़पै वो, उसका पेट भरै है नाय।
रहम करै न रत्ती भर भी, कहता धरती देओ लिखाय।
वोट की खातिर मीठी बातें, जो नेताजी थे रहे बनाय।
कुर्सी पाकर भूल गया सब, आंखें हमको रहा दिखाय।
जुमला था वो, जुमला बस, क्या वादों की याद दिलाय।
मर जाओ तो कायर कहता, लड़ो तो गुंडे रहा बताय।
पेट की खातिर लडऩे उतरो, यह तो उसको नहीं सुहाय।
धमकावै और आंख़  दिखावै,लाठी-गोली दे चलवाय।
पेट भरे वो सब जग का जो, अपनी किस्मत कोसे जाय।
इक-इक पैसे को तरसे वो दर-दर की वो ठोकर खाय।
क्या रखा है अब खेती में, कुछ भी तो अब बचता नाय।
जिसको देखो  यही बोलता, उसको सभी रहे भरमाय।
धरती बेच देओ सेठों को, मु॥त में क्यों रहे हाड़ तुड़ाय।
राजा बोला चिंता क्या है, तनिक भी मुश्किल होगी नाय।
मुझ पर करो भरोसा पूरा, मैं दूं चुटकी में कानून बनाय।
लखटकिया वो सूट पहनकर, सूटकेस हमको दिखलाय।
बस धरती मेरी, पैसा तेरा,लालच हमको रहा दिखाय।
माया से कोठे भर दूं मैं, चिंता-फिकर करो तुम नाय।
पग-पग फिर मॉल बनैं और जगमग शहर खड़े हो जांय।
एक्सप्रेस सब रोड बनैं, जहां सरपट गाड़ी दौड़ी जांय।
मैं अगल-बगल में पटरी के दूं गोदामों की लैन लगाय।
रच दूं मायावी दुनिया मैं, आंखें चकाचौंध हो जाय। 

तुम तो पहनो सूट-बूट, अब फिकर तुम्हें कुछ करनी नाय।
राजाजी का देख डिरामा, सेठ सभी पुलकित हो जांय।
अब पूरे होंगे सपने सब, अब कुछ कमी रहेगी नाय।
सोना उगलेगी मिट्टी ये अब तक जो थी भूख  उगाय।
मन में लड्डू लगे फूटने, अब वारे-न्यारे हो जांय।
धन्य-धन्य हो राजाजी तुम, चमत्कार हो रहे दिखाय।
पोल खुली फिर जल्दी उसकी,मन का मैल सामने आय।
हमदर्दी का हटा मुखौटा,चेहरा असली दिया दिखाय।
दल्ला है सेठों का ये तो अब तक था रहा ढ़ोंग रचाय।
न चिंता है इसे देश की, न परजा की है परवाय।
पल्टी मार गया फौरन वो, कह मेरा इससे नाता नाय।
शातिरपन में अब तक उसका कोई जोड़ मिला है नाय।
ठग विद्या ठहरा माहिर, साजिश नयी रचायी जाय।
जमीन हड़पनी है हर हालत, सूबेदार सब दिए लगाय।
लूटते फिरते है जमीन वो,कानूनों को धता बताय।
चाल नयी देखो अब उसकी,अब तक ये था होता नाय।
सरकारी आडर निकला है, कोई कोताही बरतो नाय।
न मंडी में, न मेलों में, पशु कहीं बिक सकते नाय।
धरती मां के बाद किसान का, पशुधन ही तो बने सहाय।
ए टी एम वहीं है उसका, वही डिपोजिट है कहलाय।
बच्चों की शादी हो चाहे, बात पढ़ाई की आ जाय।
हारी और बीमारी में भी सदा सहारा वो बन जाय।

पर किसान का यह सुख भी तो, राजाजी को कहां सुहाय।
चढ़ा धर्म का रंग बैरी ने,बस वार घिनौना दिया चलाय।
बेच न पाओगे तुम कुछ भी न गैया, न भैंस कहाय।
न बछड़ा-बछड़ी बेचो तुम,ऊंट-बैल बिक सकते नाय।
मेले में न लाना उनको, हाट में वो बिक सकते नाय।
स/त लगी पाबंदी देखो,कहीं जेल ही न हो जाय।
ऐसे में कोई क्यों पालै, गैया-भैंस बताओ भाय।
क्या जाने कब गौरक्षक सब अपना दें प्रपंच रचाय।
पीटैं भी और लूटैं भी और थाने में दें बंद कराय।
लाश बिछा दें सड़कों पर वो, उनको पूरी छूट बताय।
गुंडे छोड़ दिए सब उननै, गोरक्षक वो रहे कहाय।
धर्म के नाम पर वो धमकावै, रंगदारी वो रहे चलाय।
रोज उगाही, चौथ वसूली जेब वो अपनी भरते जांय।
गोशाला में गाएं मरती, उनको फिकर जरा भी नाय।
चाहे चारा हो या चंदा हो, हजम वो सारा करते जांय।
वही चलाए गोरक्षा दल और बूचडख़ाने वही चलांय।
गऊ कभी ना पाली उनने, धर्म का वो बस ढ़ोंग रचाय।
माता१माता जाप करैं वो, भक्ति ऐसी दें दिखलाय।
चौराहों पर रोटी दे बस अपनी फोटो रहे खींचाय।
बीफ का हल्ला रोज मचावैं, सड़कों पर दें लाश बिछाय।
गुंडागर्दी सरेआम है, उनकी रोक-टोक कोई नाय।
वोट बनैं और नोट बनैं, बस उनका धंधा चलता जाय।

जात-धर्म के नाम पे लोगो, जनता को ये रहे लड़ाय।
कभी लड़ाएं हिंदू-मुस्लिम, दंगे दें वो रोज करवाय।
कभी लड़ाय गूजर-मीणा, जाट से सैनी दे लड़वाय।
फूट डाल कर राज करै वो, हक सारे वो रहे दबाय।
मजदूरों को बंधुआ कर दे, किसान को चाकर रहे बनाय।
न फसलों की कीमत दें वो, कर्जा माफ करेंगे नाय।
सभी रियायत हैं सेठों को, किसान को माफी कोई नाय।
या तो झूलै वो फांसी या पुलिस की गोली खा मर जाय।
भाई-बेटे उसके देखो बॉडर पर रहे जान लड़ाय।
इनका१उनका नैन मट्टका, इनकी जान मु॥त में जाय।
देशभक्ति इनकी झूठी है, झूठा ये प्रपंच रचाय।
पहचानों इनकी करतूतें, एका अपना लेओ बनाय।
पाला मांड दिया बैरी ने,अब हमको पीछे हटना नाय।
राजाजी संग सेठ-ब्यौपारी,परजा इधर जुटी है आय।
जीत हमारी होगी निश्चित, अब देओ ललकार लगाय।